भारत

फरसे से भाई का कत्ल, राजमा-चावल बना मौत का निवाला

jantaserishta.com
9 April 2025 5:55 PM IST
फरसे से भाई का कत्ल, राजमा-चावल बना मौत का निवाला
x
मिली थी गर्दन कटी लाश.
बिजनौर: यूपी के बिजनौर में हुए सत्येंद्र उर्फ मोंटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मोंटी की घर के आंगन में गर्दन कटी हुई लाश मिली थी. पुलिस के मुताबिक, ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के सौतेले भाई ने फरसे से की थी. हत्या के बाद उसने अफवाह उड़ाई कि गुलदार के हमले में मोंटी की जान गई है. वारदात की वजह संपत्ति विवाद थी.
आपको बता दें कि सत्येंद्र उर्फ मोंटी बिजनौर के गांव गोविंदपुर में रहता था. वह बजरंग दल के गौरक्षा सेवा का जिला संयोजक था. दो दिन पहले उसकी घर में लाश मिली थी. घरवालों ने गुलदार द्वारा हमला करने की अफवाह फैलाई थी, लेकिन लाश के गले पर धारदार निशान मिलने से पुलिस को शक हुआ.
मामले में मृतक के मामा, मौसी और अन्य रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया था. उन्होंने मृतक की सौतेली मां और सौतेले भाई और पिता पर मोंटी की हत्या करने का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वहीं, मृतक के सौतेले भाई मानव उर्फ मंटू और उसकी मां मधु व पिता बलराज उर्फ बल्ले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी.
पूछताछ में पकड़े गए मृतक सत्येंद्र के सौतेले भाई मानव ने बताया कि उसकी हत्या उसने फरसे से गला काटकर की है. मरने से पहले उसे राजमा की सब्जी में नशे की गोलियां मिलाकर दी थी. ताकि, वह हत्या के दौरान कोई प्रतिरोध ना कर सके और शोर न मचा सके.
पूछताछ में मानव ने बताया कि उसके पिता बलराज के नाम 20 बीघा जमीन थी, जिसमें आधी जमीन सत्येंद्र उर्फ मोंटी मांग रहा था और वह इस जमीन को गौ सेवा संस्थान को दान देना चाहता था. इसी को लेकर उनमें काफी समय से विवाद चल रहा था. जमीन का बंटवारा ना हो और मोंटी को जमीन न देने पड़े, इसके लिए हत्या की योजना बनाई.
फिलहाल, पुलिस ने मृतक की सौतेली मां मधु और सौतेले भाई मानव उर्फ मंटू और उसके पिता बलराज उर्फ बल्ले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story