भारत

संपत्ति विवाद को लेकर भाई ने भाई को मार डाला

jantaserishta.com
22 Oct 2022 5:29 PM IST
संपत्ति विवाद को लेकर भाई ने भाई को मार डाला
x
अहमदाबाद (आईएएनएस)| गुजरात के अहमदाबाद शहर इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की उसके भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। नगर पुलिस ने आरोपित पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
नवरंगपुरा थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, शिकायतकर्ता दिशा ने कहा कि मेरे पति नरेश हेमवानी का अपने छोटे भाई सुनील के साथ संपत्ति का विवाद था। सुनील उस संपत्ति को बेचना चाहता था जिसमें दोनों परिवार अलग-अलग रह रहे थे, मेरे पति इससे असहमत थे।
उसने आगे बताया कि शुक्रवार की दोपहर जब नरेश घर पर था तो सुनील घर में घुस आया और मारपीट करने लगा और गुस्से में उसने उसके पति पर चाकू से वार कर दिया जिससे नरेश केसीने, पेट और कंधे में गंभीर चोट लग गई। जब उसने बीच-बचाव कर सुनील को रोकने की कोशिश की, तो उसने उसके हाथों में भी चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद सुनील वापस घर में चला गया और खुद को भी घायल कर लिया।
शिकायतकर्ता और उसके पति दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके पति नरेश ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला का इलाज जारी है। नवरंगपुरा पुलिस ने सुनील पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story