भारत

OMG! गुस्साए भाई ने की भाई की हत्या, वजह जानकर हर कोई हैरान

jantaserishta.com
12 Sept 2023 8:30 AM IST
OMG! गुस्साए भाई ने की भाई की हत्या, वजह जानकर हर कोई हैरान
x
रोटी की वजह से खूनी खेल हुआ.
कानपुर: यूपी के कानपुर में रोटी की वजह से खूनी खेल हुआ. छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इसकी वजह ये थी कि उसने रोटी नहीं बनाई थी. आरोपी की बर्बरता केवल हत्या तक ही सीमित नहीं थी. उसने लाश के साथ जो किया, उसे जानकर लोगों की रूह कांप गई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये घटना कानपुर के बिल्हौर इलाके के नानामऊ गांव की है. यहां एक घर में दो भाई रहते थे. कल्लू और भूरा. इसमें कल्लू बड़ा भाई था. उसकी शादी नहीं हुई थी. भूरा शादीशुदा है. उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी. तब से वो लौटी नहीं.
पति और जेठ का खाना वही बनाती थी. उसके न होने पर दोनों भाई खाना बनाते थे. शनिवार को भूरा काम से घर से बाहर गया था. उसने बड़े भाई से कहा था कि जब तक आऊं, तुम रोटी बना लेना. मगर, रात में जब वो घर लौटा तो देखा कि रोटियां नहीं बनी थीं.
इस पर उसे गुस्सा आया. उसने बड़े भाई से पूछा, 'तुमने रोटी क्यों नहीं बनाई'. इस पर जवाब मिला, 'तुम ही बना लो, मैं नहीं बनाऊंगा'. इतनी सी बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा होने लगा. देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया. इसी बीच छोटे ने घर के बाहर रखे पत्थर को उठाकर बड़े भाई पर हमला कर दिया. वो यहीं नहीं रुका. उसने एक के बाद एक पत्थर से कई वार किए और भाई को मार डाला.
भाई की जान लेने के बाद भी उसकी बर्बरता थमी नहीं. फिर उसने डेडबॉडी को रस्सी से बांधा और घसीटते हुए गांव से बाहर ले गया. पास में ही गंगा नदी है. वहां उसकी नाव थी. उसी में डेडबॉडी को रखा और रात में ही धारा में ले जाकर फेंक दिया. डेडबॉडी ले जाते समय रास्ते भर खून टपकता रहा था. जिसे गांव के लोगों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध स्वीकार कर लिया है. डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि रोटी बनाने को लेकर भाई से झगड़ा हुआ था. इसी में उसकी हत्या कर दी. अब पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में डेडबॉडी की तलाश कर रही है. साथ ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story