भारत
भाई ने बहन और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, कांच की बोतल से दोनों पर ताबड़तोड़ वार
jantaserishta.com
30 Aug 2024 5:37 PM IST

x
पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। यहां एक घर से पुलिस ने युवक और युवती का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस लड़की के भाई को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव में एक खाली पड़े घर से युवक और युवती का शव बरामद किया गया। मृतकों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ रोशन कुमार (22) और प्रतिमा रानी (18) के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। जानकारी के अनुसार, यह दोनों गुरुवार की रात मिलने के लिए उसी खाली पड़े घर में गए। इसकी भनक लड़की के भाई विशाल कुमार को लग गई। वह वहां पहुंचा, जहां वह दोनों पहले से ही मौजूद थे। अपनी बहन को अवनीश के साथ देखकर विशाल का गुस्सा फूट पड़ा और उसने गुस्से में आकर कांच की बोतल से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में अवनीश कुमार और उसकी प्रेमिका प्रतिमा की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिली है कि जिस घर में यह प्रेमी जोड़ा मिला करता था वह घर प्रतिमा के पिताजी का ही है। वह घर काफी समय से खाली ही पड़ा है। शुक्रवार तड़के इस मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी (लड़की का भाई) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में यह मामला प्रेम संबंध का लग रहा है। उनके इस रिश्ते से लड़की का भाई बेहद नाराज था, इसी गुस्से में आकर भाई ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





