भारत

महिला पर जेठ की नीयत हुई खराब, हरकतों से परेशान होकर पहुंची पुलिस के पास

jantaserishta.com
2 Oct 2023 10:33 AM IST
महिला पर जेठ की नीयत हुई खराब, हरकतों से परेशान होकर पहुंची पुलिस के पास
x

सांकेतिक तस्वीर.

बाथरूम में थी, उसी दौरान शराब के नशे में जेठ घुस आया.
बांदा: यूपी के बांदा में एक महिला ने अपने जेठ पर दरिंदगी करने की कोशिश का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि जेठ ने उसे धमकी दी है कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वो उसे किसी को मुंह दिखाने लायक नही छोड़ेगा. पीड़ित महिला दबंग जेठ से डरी हुई है. हिम्मत करके उसने पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है. जिस पर एएसपी के आदेश पर जेठ पर गंभीर धाराओ में केस दर्ज किया गया है. फिलहाल, थाना पुलिस आरोपी जेठ की तलाश में जुटी हुई है.
मामला बांदा जिले के देहात कोतवाली के एक गांव का है. जहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. जब वह घर के बाथरूम में थी, उसी दौरान शराब के नशे में जेठ घुस आया और मुंह दबाकर अश्लील हरकतें करने लगा. चीखने-चिल्लाने पर बच्चे आ गए तो जेठ मौके से फरार हो गया.
महिला ने इसकी शिकायत अपने ससुर से की और आपबीती बताई. जिसपर जेठ भड़क गया और महिला को अपशब्द कहने लगा. साथ ही जान से मारने की धमकी दी. बकौल पीड़िता उसके जेठ ने धमकाते हुए कहा- 'मेरे पर दो मुकदमें हैं तीसरा भी हो जाएगा तो लड़ लूंगा.' इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी. लात-घूसों से अपने पिता को पीटकर घायल कर दिया. पीड़ित महिला का कहना है कि उसका जेठ पहले भी ऐसी घटनाएं कर चुका है. शिकायत करने पर उल्टे हमें ही फर्जी केस में फंसाने की धमकी देता है.
महिला का यह भी आरोप है कि दबंग जेठ ने धमकी दी है कि यदि तुमने पुलिस से शिकायत की तो तुम्हारे मुंह में कालिख पोत दूंगा, जिससे तुम किसी को मुंह दिखाने लायक नही बचोगी. पीड़ित महिला आरोपी जेठ से डरी हुई है, उसने पुलिस से सुरक्षा के साथ न्याय की भी गुहार लगाई है.
इस मामले में ASP लक्ष्मी निवास मिश्र के आदेश पर देहात कोतवाली में आरोपी जेठ के विरूद्ध 354/ 452/ 323/ 504/ 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी जयचंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच करके आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, किसी भी हाल में उसको बख्शा नहीं जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story