भारत

व‍िवाह‍िता पर ब‍िगड़ी जेठ की नीय‍त, एक दिन कमरे में घुसा, फिर...

jantaserishta.com
8 Nov 2024 1:25 PM IST
व‍िवाह‍िता पर ब‍िगड़ी जेठ की नीय‍त, एक दिन कमरे में घुसा, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

मुकदमा दर्ज.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक विवाहिता पर उसका जेठ गंदी नजर रखता था। जब महिला ने इस बारे में पति को बताया तो उल्टा उसकी को घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं पति ने तीन बार तलाक कहकर पीड़िता को तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ थाने में ग्राम भमैड़ा निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह 4 मार्च 2024 को मेरठ जनपद के थाना मुंडाली के ग्राम मुंडाली निवासी सलमान के साथ किया था। पुत्री का जेठ शाहिद उसपर बुरी नजर रखता था। पुत्री ने बताया कि अक्सर मौका पाकर जेठ उसके कमरे में आकर अश्लीलता करता था। बेटी ने घटना के बारे में अपनी सास, ननद, पति व अन्य परिजन को बताया तो उन्होंने घर की इज्जत का हवाला देकर किसी को बताने के लिए मना किया और अपराध को बढ़ावा दिया।
पीड़ित की बहन भी मुंडाली में रहती है। जिसने बताया कि उसकी पुत्री के साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं। इसकी जानकारी मिलने पर वह गांव के अन्य लोगों के साथ मुंडाली पहुंचा और ससुराल पक्ष के लोगों के बातचीत कर पुत्री को वापस लाने लगा। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरावनी के पास पहुंची तो दमाद सलमान और पुत्री का जेठ ने आकर उनकी गाड़ी रुकवाई। सलमान ने उसकी पुत्री को तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story