भारत

हड़कंप! महिला को ऐसा उपहार देते ही आई आफत, पुलिस ने देवर को भेजा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
14 March 2024 9:05 AM IST
हड़कंप! महिला को ऐसा उपहार देते ही आई आफत, पुलिस ने देवर को भेजा सलाखों के पीछे
x

सांकेतिक तस्वीर

नई भाभी को कुछ ऐसा गिफ्ट दिया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
छतरपुर: शादियों का सीजन चल रहा है। अक्सर मेहमान और घरवाले दूल्हा-दूल्हन को इस मौके पर गिफ्ट देते हैं। कोई गहना देता है तो कोई कपड़े। कई ऐसे भी वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमें दूल्हा-दूल्हन के दोस्त हंसी-मजाक करते हुए बेलन, झाड़ू, डायपर, आदि भी देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक देवर ने अपनी नई भाभी को कुछ ऐसा गिफ्ट दिया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी भाभी और परिवार की भी मुसीबत अब बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश पुलिस ने भाभी को गिफ्ट देने वाले देवर को अरेस्ट कर लिया है। 'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी कर ससुराल आई एक युवती को उसके देवर ने गिफ्ट में कट्टा दिया। जी हां... भाभी का घर में स्वागत करते हुए उसने उसे खतरनाक हथियार थमा दिया। इतना ही नहीं, उसने भाभी को कट्टा देते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। तस्वीर में देवर और भाभी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।
यह छतरपुर जिले से सिविल लाईन थाना क्षेत्र का मामला है। युवक ने भाभी को खुश करने के लिए गिफ्ट में कट्टा दिया और इसका फोटो अपलोड कर दिया। देखते ही देखते तस्वीर वायरल हो गई। पुलिस ने वायरल तस्वीर पर ऐक्शन ले लिया और अब पूरे परिवार पर मुसीबत का पहाड़ गिर गया। जिस घर में शादी की खुशियां थीं वहां युवक की गिरफ्तारी के बाद उदासी का माहौल है।
इस घटना के बाद पूरा परिवार मुसीबत में है। ब्याह कर ससुराल आई युवती से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। संबंधित थाना अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं वायरल हो रही तस्वीर की भी जांच की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story