भारत

जीजा गया जेल, साले को मार डाला, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
27 Aug 2022 5:43 PM IST
जीजा गया जेल, साले को मार डाला, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नानकमत्ता: साले की हत्या के आरोप में पुलिस ने जीजा और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी शकुंतला पत्नी पतरस के घर 25 अगस्त की रात्रि में बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था।

इस दौरान शकुंतला के दामाद प्रदीप और उसके साथ आये संजय, विशाल, विकास, सूरज, आकाश निवासी मण्डी ने शकुंतला देवी के पुत्र अजय व सन्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडों से मारपीट में अजय की मौत हो गयी थी। गंभीर रूप से घायल सन्नी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया था।
पुलिस ने शकुंतला की तहरीर पर दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत संगीन धाराओं में मुकदमा कायम कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। एसओ देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रदीप कुमार समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर छह डंडे बरामद किये।
एसओ ने बताया कि आरोपियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। टीम में एसओ देवेंद्र गौरव, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसआई संजय कुमार, एसआई दरबान सिंह, नवनीत कुमार, दिनेश चंद्र, लोकेश तिवारी, राजेश कुमार, दिनेश शामिल रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story