भारत

देवर ने नहाती भाभी की खींची अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर किया रेप

jantaserishta.com
20 Nov 2021 12:30 PM IST
देवर ने नहाती भाभी की खींची अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर किया रेप
x
पढ़े पूरी खबर

फरीदाबाद में एक महिला को अश्लील फोटो को वायरल करने के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके देवर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि एक 22 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके देवर ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसकी स्नान करते समय बाथरूम की खिड़की से अश्लील फोटो ले लिए। वह इन फोटो को वायरल करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता का कहना है कि उस समय वह पांच-छह माह की गर्भवती थी। दोनों आरोपी उसे डरा धमाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे व उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story