भारत

पैसे को लेकर हुए झगड़े में जीजा ने साले को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Sept 2026 9:17 AM IST
पैसे को लेकर हुए झगड़े में जीजा ने साले को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
सूचना पर तत्काल थाना टीम मौके पर पहुंची.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में पैसे को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति के पैर में उसके जीजा ने गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घायल युवक को अस्पताल भेजा है। उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहन रोड स्थित सलेमपुर पतौरा मोड़ पर व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। बताया गया कि सलेमपुर पतौरा मोड़ के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। सूचना पर तत्काल थाना पारा की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की गई।
प्रारम्भिक जांच में पता चला कि घायल व्यक्ति इमरान मूल रूप से सीतापुर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में मोहन रोड इलाके में सलेमपुर पतौरा मोड़ के पास किराए के मकान में रह रहा है। इमरान का अपने जीजा निसार, जो लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी का निवासी है, के साथ रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों के मध्य कहासुनी हुई, जिसके दौरान निसार की ओर से इमरान को गोली मार दी गई।
गोली इमरान के पैर में पंजे से कुछ ऊपर लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी निसार को मौके से हिरासत में ले लिया गया। घायल इमरान को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घायल की स्थिति सामान्य है। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली चलाने के बाद निसार की ओर से पिस्टल नरपत नामक व्यक्ति को दिए जाने और उसके मौके से चले जाने की बात बताई गई है। उक्त संबंध में भी पुलिस की ओर से जानकारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रारम्भिक जांच में आरोपी और घायल दोनों के नशे की स्थिति में होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story