भारत

जीजा ने 1000 रुपये देने से किया इनकार, साले ने मुंह में बिजली का तार डालकर कर दिया स्विच ऑन, हुई मौत

jantaserishta.com
24 April 2022 8:24 AM IST
जीजा ने 1000 रुपये देने से किया इनकार, साले ने मुंह में बिजली का तार डालकर कर दिया स्विच ऑन, हुई मौत
x
जानें पूरा मामला।

नोएडा: नोएडा में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. एक शख्स ने अपने मुंह में बिजली का तार डालकर स्विच ऑन कर लिया. इसके बाद युवक बुरी तरह झुलस गया. घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

दरअसल, नोएडा के सरफाबाद के रहने वाले विनय कुमार ने शुक्रवार की रात अपने जीजा से एक हजार रुपए उधार मांगे थे. जीजा से रुपए न मिलने पर गुस्से में आकर युवक ने बिजली का तार अपने मुंह में डाल लिया और फिर स्विच ऑन कर दिया.
बताया जा रहा है कि विनय अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में जाना चाहता था लेकिन विनय कुमार के जीजा ने गर्लफ्रेंड की शादी में जाने से मना कर दिया और उसे एक हजार रुपए भी नहीं दिए, जो उसने जीजा से मांगे थे. इसके बाद विनय कुमार ने ये खौफनाक कदम उठा लिया.
जांच में पता चला है कि अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से बेहद परेशान और दुखी था. वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने को काफी कोशिश कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो पाया. इसी दौरान लड़की की शादी कहीं और तय हो गई. इस बात से दुखी होकर विनय लड़की की शादी में जाना चाहता था जिसके लिए उसे एक हजार रुपए की जरूरत थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story