भारत

देवर ने किया भाभी से रेप, घूमाने के बहाने ले गया था, महिला ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
14 April 2022 12:48 PM IST
देवर ने किया भाभी से रेप, घूमाने के बहाने ले गया था, महिला ने उठाया ये कदम
x
एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है.

रांची: झारखंड के रांची से एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है. पीड़िता ने अपने देवर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें लिखा है कि उसका देवर उसे घुमाने के बहाने पटना और दिल्ली ले गया फिर दिल्ली में एक किराए के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद कोलकाता लाया और वहां से रांची रेलवे स्टेशन में छोड़कर फरार हो गया. साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा. पीड़िता का कहना है कि वो अरगोड़ा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

पीड़िता के मुताबित आरोपी का उसके घर आना जाना था. 28 मार्च को आरोपी देवर ने तीन बजे उसे मिलने बुलाया और टैक्सी बुक कर घूमने के लिए बोलने लगा. पीड़िता ने उस पर विश्वास किया और उसके साथ घूमने चली गई. लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसने कार से उसे उतारा और बस में बैठा दिया फिर पटना चला गया. पटना से वो उसे ट्रेन से दिल्ली लाय. यहां उसने एक किराए का मकान लिया.जहां उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया.
इसके अलावा पीड़िता ने बताया कि आरोपी देवर ने कोलकाता के होटल में दो दिन रखकर उसके साथ रेप किया. जब वो घर जाने की जिद करने लगी तो चार अप्रैल को उसे लेकर ट्रेन से रांची ले गया. रांची स्टेशन पर उसने कहा कि किसी को इस बात की जानकारी नहीं होनी चाहिए. साथ ही उसने धमकी दी कि अगर किसी भी घटना के बारे में बताया तो उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा. इसके बाद पीड़िता को वह रांची रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ कर भाग गया.
पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story