भारत

देवर ने नाबालिग भाभी का किया रेप, पीड़िता के पिता पहुंचे थाने, फिर...

jantaserishta.com
10 Feb 2022 4:34 PM IST
देवर ने नाबालिग भाभी का किया रेप, पीड़िता के पिता पहुंचे थाने, फिर...
x

DEMO PIC

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा से जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर ससुराल पक्ष ने पहले दहेज के लिए नाबालिग विवाहिता को प्रताड़ित किया. इसके अलावा देवर ने अपनी नाबालिग भाभी से रेप कर रिश्ते को तार-तार कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है.उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.

इस मामले पर थानधिकारी सुरेश जाट का कहना है कि नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाने में उपस्थित होकर पॉक्‍सो एक्‍ट में एफआईआर दर्ज करवाई थी कि उसके ससुराल वालों ने पहले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया और साथ ही उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही पुलिस दहेज की मांग को लेकर भी जांच कर रही है. इसके अलावा थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया तो सबकुछ सही पाया गया. पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे बार बार दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था.
बता दें, पिछले कई दिनों से देखने में आया है कि राजस्थान में लड़कियों औैर महिलाओं के साथ रेप के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. जिसकी वजह से डर का माहौल बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story