भारत
नाबालिग की लूटी इज्जत, आरोपी निकला पीड़िता की बड़ी बहन का पति
jantaserishta.com
19 Feb 2025 11:53 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
2019 में FIR हुई थी.
रांची: झारखंड के रांची में नाबालिग साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. पॉक्सो विशेष अदालत ने जीजा को 11 फरवरी को दोषी ठहराया था और 18 फरवरी को उसे 20 साल की सजा सुना दी है. यानी जीजा को जिंदगी के बचे दिन अब जेल में काटनी होगी.
पॉक्सो मामले के विशेष न्यायधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने ये सजा अनिल इक्का को सुनाया है. अदालत ने इक्का को साली से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया है. दअरसल ये मामला 28 जून 2019 का है. इसको लेकर पीड़िता ने रांची के छन्हों थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसका जीजा स्कूल में नामांकन के बहाने उसे लेकर गया था.
वापसी में बाइक खराब होने के बहाने से उस पैदल लेकर खेत के रास्ते घर जाने लगा. जहां सुनसान जगह पर उसने मौका पाकर शराब के नशे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी बुआ को दी. जिसके बाद बुआ की मदद से उसने जून 2019 में मामला दर्ज करवाया था.
अभियोजन पक्ष यानी पीड़िता की तरफ से ठोस साक्ष्य भी पेश किए गए थे. ऐसे में अदालत ने जीजा को सजा सुनाकर पब्लिक डोमेन में भी ये मैसेज दे दिया है कि जुर्म करने वाले की जगह सलाखों के पीछे ही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





