भारत
साले ने उठाया चाकू, जीजा-भांजा खून से लथपथ, एक्शन में पुलिस
jantaserishta.com
26 Oct 2025 8:52 AM IST

x
फैली सनसनी.
दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर में शनिवार को एक व्यक्ति और उसके परिवार के दो सदस्य पर साले ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे तीनों घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पीड़ितों की पहचान फरियाद (62) और उनके बेटों साबिर (40) व इमरान (36) के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला इमरान और उसकी पत्नी नगमा के बीच घरेलू विवाद के बाद हुआ. पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने कहा कि दंपति के बीच लगभग एक महीने से अनबन चल रही थी, जिसके बाद नगमा अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर अपने मायके चली गई.
हाल ही में इमरान अपनी बेटी नगमा को घर से वापस ले आया. जिससे दोनों परिवारों के बीच फिर से तनाव पैदा हो गया. शनिवार को नगमा कुछ रिश्तेदारों के साथ इमरान के घर आई. जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई. डीसीपी ने बताया कि इस झगड़े के दौरान नगमा के चचेरे भाई अब्दुल रहमान और अन्य लोगों ने इमरान, उसके पिता फरियाद व उसके भाई साबिर पर चाकू से हमला कर दिया.
पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम को एक पीड़ित का फोन आया. जिसने कहा, "मेरे पेट में चाकू मार दिया है." जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक वे पहुंचे, घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका था.
साबिर और फरियाद को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि इमरान को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फरियाद के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. डीसीपी स्वामी ने कहा, "घायलों की हालत स्थिर है. आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





