भारत

साली के प्रेम में पागल जीजा, सास ससुर ने कर दी हत्या

jantaserishta.com
21 March 2022 7:52 PM IST
साली के प्रेम में पागल जीजा, सास ससुर ने कर दी हत्या
x
बड़ी खबर

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में साली के प्रेम में पागल जीजा की सास ससुर द्वारा हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी दंपति ने मृतक को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। कांड को छुपाने के लिए आरोपियों ने दामाद का शव रेलवे लाइन पर डाल दिया। घटना जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के मूरकमनाई पंचायत अंतर्गत बेला गांव में बीते शुक्रवार रात हुई।

मृतक की पहचान कादोडीह पंचायत के केतरूसिंघा निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव के रूप मे की गयी है। सोनू ट्रक का ड्राइवर था और होली मनाने जमशेदपुर से अपने घर केतरूसिंघा लौटा था। मृतक शादीशुदा था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
जानकारी के अनुसार सोनू यादव का प्रेम प्रसंग बेला गांव निवासी अपनी ममेरी साली के साथ चल रहा था। होली मनाने जब युवक अपने घर लौटा तो शुक्रवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने बेला चला गया। इसी दौरान युवती के पिता ने जीजा साली को आपत्तिजनक स्थिति मे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद सोनू भागने लगा। लेकिन साली से प्रेमिका बनी युवती के पिता ने परिजनों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। सबने मिलकर तेज धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने को लेकर युवक के शव को पास के रेलवे ट्रैक पर ले जाकर रख दिया।
अगले दिन बेला रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 35/21 के पास एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। युवक के दाहिने कनपटी के पास धारदार हथियार से 5 बार वार किया गया था। जख्म के गहरे निशान बता रहे थे कि उसका ब्रूटल मर्डर किया गया था। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
अपने सूत्रों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। मरकच्चो थाना प्रभारी सुमित साव, एसआई कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। सबने मिलकर मामले की जांच की। पता चला कि युवक की पहले बेला गांव के बाहर खेत में हत्या की गई। इसके बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को घसीटते हुए कोडरमा कोवाड़ रेलवे पटरी पर डाल दिया गया। हत्यारों ने युवक की बाइक घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने बाइक को तालाब से बरामद किया।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मामा ससुर हीरालाल यादव व उसके परिजनों से भी पूछताछ की। एक परिवार के लोगों के बयान मे अंतर होने पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ। उसके बाद पुलिस ने हीरालाल यादव, उसकी पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए थाना लाया। जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो हीरालाल यादव टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी हीरालाल यादव ने बताया कि बेटी को रिश्ते के दामाद के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे देखने के बाद उसने अपना होशो हवास खो दिया और उसने लोहे के हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवती के पिता हीरालाल यादव व कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story