भारत

देवर ने विधवा भाभी को मार डाला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
26 July 2022 1:28 PM IST
देवर ने विधवा भाभी को मार डाला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सनसनीखेज मामला सामने आया है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर एक देवर ने विधवा भाभी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं और 11 माह पूर्व ही उसके पति की सड़क हादसे में मौत हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी भाभी रात के समय अनजान से फोन पर बात करती थी. जो घर में किसी को पसंद नहीं था. कई बार भाभी को समझाया पर उसने किसी की एक ना सुनी. इस बात को लेकर घर पर विवाद होता था. आरोपी को शक था कि उसकी भाभी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग है. देर रात करीब एक बजे आरोपी देवर अभिषेक हथौड़ा लेकर अपने भाभी के रूम में घुस गया और उसके सिर व चेहरे पर कई वार कर जान ले ली.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी के बड़े भाई गौरव और 23 साल की ट्विंकल की शादी सितंबर 2017 में हुई थी. करीब 11 माह पहले मुरादनगर में एक सड़क हादसे में गौरव की जान चली गई थी. जिसके बाद ट्विंकल अपने तीन बच्चों के साथ अपने ससुराल में ही रह रही थी.
गौरव की मौत के बाद आरोपी देवर लगातार अपनी भाभी को शक की नजर से देखता था. वह किसी और से फोन पर बात करती हैं. पुलिस ने घटना स्‍थल से वारदात में प्रयोग किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया है. पुलिस इंश्योरेंस के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story