भारत

देवर ने भाभी की तलवार से काटकर की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

jantaserishta.com
28 Oct 2024 4:45 PM IST
देवर ने भाभी की तलवार से काटकर की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
x
परिवारों में मनमुटाव चल रहा था.
बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में देवर ने अपनी चचेरी भाभी की तलवार से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद तलवार फेंक कर खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पूर्वी तुरहापट्टी गांव निवासी मुनीर अहमद ने पड़ोस में रहने वाली अपनी चचेरी भाभी और आलमगीर अंसारी की पत्नी सल्होदा खातून (45) की तलवार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कुमारबाग थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना सिरसिया थाना को दी गई।
सिरसिया थाना के प्रभारी मदन मांझी ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि देवर और भाभी दोनों पड़ोसी हैं। छह माह पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर दोनों परिवार में मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में मनमुटाव चल रहा था। सोमवार की सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मुनीर ने घर के दरवाजे पर बैठी अपनी भाभी पर तलवार से वार कर दिया, इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी को ग्रामीणों ने जब पकड़ने की कोशिश की तो वह भागकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story