भारत

देवर ने भाभी से बनाया संबंध, परिजनों को लगी भनक फिर...

Shantanu Roy
17 Feb 2024 12:39 PM GMT
देवर ने भाभी से बनाया संबंध, परिजनों को लगी भनक फिर...
x
परिजन सदमे में
पूर्णिया। देवर-भाभी का संबंध शास्त्रों में मां-बेटे का बताया गया है। अब इस रिश्ते में कई बार कलंक लगते हुए देखा गया है। इसी क्रम में पूर्णिया में देवर-भाभी ने अवैध संबंधों के चलते जहर खा लिया। उन्हें परिवार के लोगों ने शनिवार को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके चलते उन्होंने कीटनाशक पीकर घटना को अंजाम दे दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराय, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अनीषा कुमारी की डेढ़ साल पहले रामानुज कुमार से शादी हुई थी। रामानुज मजदूरी करता है।
पिछले एक साल से अनीषा का अफेयर अपने देवर नितेंद्र कुमार से चल रहा था। जैसे ही उन्हें अफेयर की भनक लगी। दोनों को डांट-डपटकर कर मामला सुलझा दिया गया। शनिवार सुबह दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। घर वालों ने इस पर जताई। इसी से नाराज होकर दोनों ने एक साथ केले के पेड़ में रखे जाने वाले जहरीले कीटनाशक दवा खा ली। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए आनन-फानन में जीएमसीएच पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज कर रहे जीएमसीएच पूर्णिया के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ने बताया कि दोनों ने जहरीले कीटनाशक का सेवन किया है। दोनों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। दोनों को चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।
Next Story