
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
रेड लाइट एरिया में भी बेच दिया था.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है. पीड़िता ने पुलिस से लेकर राज्य महिला आयोग से भी शिकायत की पर अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर राजीनाम करने का दबाव बना रहे हैं.
16 साल की पीड़िता का आरोप है कि उसके जीजा ने हैवानियत की सारी हदें पार की और नशीला पादर्थ खिलाकर उसके साथ कई बार रेप और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी जीजा ने अपने बेटे, छोटे भाई और अन्य युवकों के साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं उससे जबरन देह व्यापार भी करवाया. पीड़िता का कहना है कि आरोपी जीजा ने उसे कोलकाता के रेड लाइट एरिया में भी बेच दिया था.
नाबालिग ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसके पिता किसी मामले जेल हो गई. इसके बाद नाबालिग के भरण पोषण की जिम्मेदारी लेते हुए उसका जीजा और बड़ी बहन अपने घर ले आए. नाबालिग के घर पर पहुंचने के बाद उसके जीजा रेप किया. फिर उसका छोटे भाई, बेटे के अलावा कई लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. विरोध करने उसके साथ मारपीट भी गई. इस दौरान उसे कोलकात के एक रेड लाइट एरिया में बेच दिया.
इसके अलावा पीड़िता ने बताया इस दौरान उसे सूचना मिली की उसके पिता जेल से छूटकर बाहर आ गए हैं. वह तुंरत ही कोलकात ने धौलपुर पहुंची और अपने पिता को आपबीती बताई. यह सुनकर उनके होश उड़ गए. इसके बाद 22 दिसंबर को पिता अपनी नाबालिग बेटी को महिला पुलिस थाने पहुंचे जहां आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया. पीड़िता का आरोप है कि उसका जीजा पैसे वाले रसूखदार हैं. जिसके चलते पुलिस के अधिकारी उन्हें बचाने में जुटे हैं.
वहीं इस मामले पर पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सांखला ने बताया कि एक नाबालिग ने थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि गैंगरेप के बाद कुछ लोगों ने गलत कामों करने के लिए मजबूर किया. पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 डी में मामला दर्ज कर लिया है. जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





