भारत
देवर भाभी का था अवैध संबंध...आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार
jantaserishta.com
7 Sept 2023 8:08 AM IST

x
लातों से कुचल दिया.
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां देवर-भाभी के अवैध संबंधों की वजह से 2 साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. आरोप है कि चाचा ने मासूम भतीजे को पालने से गिराकर लातों से कुचल दिया. घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना 5 सितंबर की है. फेजरपूरा पुलिस थाना क्षेत्र के पोहरा बंदी इलाके में रहने वाले दीपक का अपनी भाभी पूजा के साथ अवैध संबंध थे. दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन दीपक अपनी भाभी पर उसके बेटे को अपने बड़े भाई को देने का दबाव बना रहा था. जिसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ. बताया जा रहा है कि पूजा अपने बेटे को छोड़ने लिए तैयार नहीं थी.
जानकारी के मुताबिक 5 सिंतबर को दीपक मजदूरी कर घर लौटा. इस दौरान पालने में लेटा उसका भतीजा जोर-जोर से रोने लगा. पूजा अपने बेटे चुप कर रही थी पर मासूम चुप नहीं हो रहा था. इससे गुस्साए दीपक ने भतीजे को पालने से नीचे गिरा दिया और अपने पैरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
इस मामले पर थाने के SHO गोरखनाथ जाधव ने बताया कि आरोपी दीपक भोसले को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि देवर भाभी में अवैध संबंध थे. जिसके चलते मासूम की हत्या की गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





