भारत
जीजा-साली की पुलिस हिरासत में मौत, आक्रोशित लोगों का थाने पर हमला
jantaserishta.com
17 May 2024 3:57 PM IST

x
देखें वीडियो.
अररिया: बिहार के अररिया जिला के ताराबाड़ी थाना में पुलिस हिरासत में दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और थाने पर हमला बोल दिया। आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव किया और एक झोपड़ी को आग लगा दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की रात को ताराबाड़ी थाना पुलिस ने शादी के लिए अपहरण से संबंधित मामले में आरोपी मिट्ठू कुमार सिंह और अपहृत चांदनी कुमारी (14) को पकड़कर थाना लाई थी।
बताया जाता है कि देर रात दोनों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों जीजा और साली बताए जाते हैं। इसकी सूचना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और थाने का घेराव किया। इस दौरान थाने पर पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। थाना परिसर में लगे 4 सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया एवं थाना परिसर में ही लोगों के बैठने के लिए बनी झोपड़ी में आग लगा दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पथराव में तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बचाव में पुलिस के द्वारा भी आक्रोशित भीड़ को हटाने के लिए तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की गई। इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है। तोड़फोड़ करने वालों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की मदद ली जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जा रहा है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
बिहार के अररिया में ग्रामीणों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ#biharpoliceofficial @NitishKumar pic.twitter.com/BmDBWrKUXT
— Chirag Gothi (@AajGothi) May 17, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





