भारत

एक दूसरे से प्रेम करते थे, घर छोड़कर भाग गए थे...जहरीला पदार्थ खाने से जीजा-साली की मौत

jantaserishta.com
11 May 2024 2:28 PM IST
एक दूसरे से प्रेम करते थे, घर छोड़कर भाग गए थे...जहरीला पदार्थ खाने से जीजा-साली की मौत
x
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तीन इलाके में बीती रात एक जीजा साली ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
शुरुआती जांच में पता चला है कि शुक्रवार को ही मथुरा से जीजा अपनी साली को लेकर ग्रेटर नोएडा आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक जीजा और उसकी नाबालिग साली ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जीजा अपनी नाबालिग साली को बहला फुसलाकर मथुरा से ग्रेटर नोएडा लेकर आया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हबीबपुर गांव के पानी टंकी के पास स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र और उसके साथ रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जहर खा लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस को अपने दिए बयान में किशोरी ने बताया था कि मृतक और वह रिश्ते में जीजा-साली हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, घर छोड़कर भाग कर आए थे। दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story