भारत

ब्लेकमेल कर जीजा और साले ने किया गैंगरेप, कई बार बनाया हवस का शिकार

Nil dhankar
5 July 2022 5:40 PM IST
ब्लेकमेल कर जीजा और साले ने किया गैंगरेप, कई बार बनाया हवस का शिकार
x

यूपी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बुंदेलखंड के झांसी जिले में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां पर जीजा-साले मिलकर एक युवती से बीते 7 साल तक दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम देते रहे. इतना ही नहीं दोनों ने दुष्कर्म कर युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसके बाद जब युवती ने साले से शादी के लिए कहा तो जीजा-साले ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी. जहां वीडियो वायरल की धमकी से परेशान होकर युवती ने झांसी कोतवाली में साले-जीजा के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है.

दरअसल, ये मामला झांसी जिले में कोतवाली इलाके के नई बस्ती का है. जहां की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायत कर बताया कि बीते 7 साल पहले वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी. वहीं, उसकी जान-पहचान बड़ा बाजार में रहने वाले पुनीत गुप्ता से हुई थी. इस दौरान पुनीत ने अपने परिवार में मां शोभा, बहन प्रीति और चिरगांव में रहने वाले अपने जीजा विनीत अग्रवाल से उसकी मुलाकात कराई थी, जिसके बाद परिवार के सभी लोगों ने विवाह की रजामंदी भी दे दी थी.

वहीं, पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता का कहना है कि एक दिन पुनीत ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसने परिवार वालों से शिकायत करने की बात कही तब पुनीत उसे शादी का भरोसा दिलाकर चुप करा दिया. इसके बाद वो लगातार उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा. इस दौरान पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो पुनीत ने युवती पर गर्भ गिराने का दबाव बनाया. लेकिन उसने दबाव के बाद भी बच्चे को जन्म दिया. इसके साथ ही पीड़ित युवती ने पुनीत के जीजा विनीत अग्रवाल पर भी आरोप लगाया कि जीजा ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. जहां पर दोनों ने मिलकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर फोटो खींच ली, जिसके बाद जीजा-साले वीडियो वायरल करने के बहाने उसके साथ कई सालों तक दुष्कर्म करते रहे. वहीं, युवती ने जबरन दुष्कर्म की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने घर वालों को अपनी आपबीती बताई.

Next Story