भारत

पुलिस के शिकंजे में आए जीजा-साले, कारनामा जानकर रह जाएंगे हैरान

jantaserishta.com
25 March 2024 1:17 PM IST
पुलिस के शिकंजे में आए जीजा-साले, कारनामा जानकर रह जाएंगे हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने सैकडों की संख्या में सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
आगरा: आगरा की ताजगंज पुलिस और एसओजी ने जीजा-साले सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार गैंग ताजगंज क्षेत्र की नवविकसित कालोनियों में चोरी करता था। चोरी से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शातिर रेकी करने जाते थे। आरोपियों के पास से जेवरात और 1.20 लाख रुपये कैश मिला है। पुलिस का दावा है कि बरामद जेवरात की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सैकडों की संख्या में सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस ने इस गैंग को पकड़ने के लिए एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। चंदपा (हाथरस) निवासी मोनू उसके साले विपिन(फिरोजाबाद) और दोस्त जीतू को पकड़ा है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 21 मार्च को शमसाबाद मार्ग स्थित राधेश्याम कालोनी, दस मार्च को डिफेंस एन्क्लेव स्थित दो घर और 15 फरवरी को एक स्कूल में चोरी की थी। मोनू गैंग का सरगना है। मोनू ने दो शादियां कर रखी है।
एक पत्नी खंदौली में रहती है, जबकि दूसरी गांव में साथ रहती है। दो पत्नियों के खर्चे पूरे करने के लिए वह चोर बना। आरोपित ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट, ईंट और बालू लेकर नवविकसित कालोनियों में जाते थे। इस दौरान रेकी करते थे। रात को वारदात करते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story