बहन को ससुराल छोड़ने गया था भाई, पकड़ौआ शादी का हुआ शिकार

समस्तीपुर: बिहार में पकड़ौआ शादी के बारे में आपने बहुत सुना होगा. लेकिन समस्तीपुर के सदर अनुमंडल क्षेत्र के मोरवा में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. हुआ यूं कि दूल्हा बना लड़का अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गया था. इस दौरान बहन की ननद की शादी को लेकर सालों से परेशान परिजनों को दूसरा रास्ता दिख नहीं रहा था. बाकी जगहों पर शादी के लिए भारी दहेज की मांग की जा रही थी. जैसे ही अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने भाई गया. बहन के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और मंदिर में ले जाकर बहन की ननद की शादी करा दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





