भारत

बहन की चिता को देख सह नहीं पाया भाई, फिर...

jantaserishta.com
12 Jun 2022 6:15 PM IST
बहन की चिता को देख सह नहीं पाया भाई, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बहन की मौत से सदमे में आए चचेरे भाई ने उसकी चिता पर लेट कर अपनी जान दे दी. पुलिस ने दोनों की मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

मामला बहेरिया थाना क्षेत्र के मझगवां गांव का है. मृतकों के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम खेत गई ज्योति उर्फ प्रीति दांगी लापता हो गई थी, जिसकी शुक्रवार सुबह कुएं में डेड बॉडी मिली थी. पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमार्टम हो जाने के बाद उसी शाम 6 बजे प्रीति का अंतिम संस्कार किया गया था.
उधर, दूसरे दिन शनिवार को ज्योति के बड़े पिता (ताऊ) उदयसिंह का बेटा करण दांगी (21 साल) धार जिले से सागर के मझगवां बाइक से पहुंचा और बाइक को रोड पर खड़ी कर श्मशान घाट चला गया, जहां बहन की धधकती चिता को प्रणाम कर वह उस पर ही लेट गया. जैसे ही गांव वालों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी.
परिजन जब तक श्मशान घाट पहुंचे करण का शरीर पूरी तरह जल चुका था. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. रविवार कि सुबह करण दांगी का अंतिम संस्कार ज्योति की चिता के पास ही किया गया है.
मझगवा गांव के सरपंच भरत सिंह घोसी ने बताया कि बहन की चिता में लेटने से भाई झुलस गया था. अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसने अंतिम सांस ली. असामयिक एक घटना से दोनों की मृत्यु हो गई है.
बहरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ज्योति कि शव का पंचनामा कार्यवाही करने के बाद कफन दफन के लिए उनकी सुपुर्द किया था.अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया था. दूसरे दिन उसका भाई पहुंचा और चिता में लेट गया था. दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story