भारत
सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे, डूबकर सगे भाई-बहन की मौत
jantaserishta.com
10 Oct 2023 12:42 PM IST

x
ग्रामीण आक्रोशित हैं और सड़क बनाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ देने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रांची: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर में सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर दो मासूम बच्चों की जान चली गई। दोनों सगे भाई-बहन थे और उनकी उम्र 7 और 9 साल थी। इस हादसे को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं और सड़क बनाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ देने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया गया कि छत्तरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग टोला बजराही गांव निवासी लालदेव यादव के दो बच्चे 7 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और 9 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी कल शाम गांव के बगल में ट्यूशन पढ़ने गए थे। फिसलन होने से दोनों गड्ढे में गिर गए।
उनके साथ ट्यूशन पढ़ने गए बच्चों ने घर लौटकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गड्ढे में गए दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया था। गड्ढा इतना गहरा था कि शवों को निकालने के लिए सीढ़ी लगाकर नीचे उतरना पड़ा।
गांव के लोगों के मुताबिक एनएच 98 निर्माण कार्य में लगी शिवालया कंस्ट्रक्शन बरगाही गांव से मिट्टी काटकर ले गई, लेकिन इससे बने गड्ढे को यूं ही छोड़ दिया। इसमें बारिश का पानी भर गया और यह खतरनाक हो गया। आशंका जताई जा रही है कि शवों का आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इधर बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण गुस्से में हैं और इसके लिए जिम्मेदार कन्स्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से कई बार गड्ढा भरने को कहा था, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





