
x
दो बच्चे घायल हो गए।
गोंडा (उप्र) (आईएएनएस)| जिले के मनकापुर इलाके में एक गड्ढे में गिरने से दो नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना रविवार शाम सेतिया गांव में उस समय हुई, जब शिवा (6), उसका भाई शिवम (10), पंकज (11) और संजय (12) सड़क किनारे खेल रहे थे। पुलिस ने कहा, खेलते समय वे सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गए और मिट्टी उन पर गिर गई।
उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवा और शिवम को मृत घोषित कर दिया। पंकज और संजय का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
Tagsमनकापुरगड्ढायूपीयूपी न्यूज़सेतिया गांवमनकापुर न्यूज़गोंडागोंडा न्यूज़गोंडा पुलिसMankapurGaddaUPUP NewsSetia VillageMankapur NewsGondaGonda NewsGonda Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





