टूटा कोरोना प्रोटोकॉल: घोड़े के अंतिम संस्कार में जुटे सैकड़ों लोग, देखिए वीडियो

बेंगलुरु:- कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। इसलिए प्रदेश में लॉकडाउन 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच रविवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने कोरोना लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। यहां एक घोड़े की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ नजर आई। कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन के उल्लंघन का ये नजारा बेलगावी जिले के मराडीमठ क्षेत्र में देखने को मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है।
#WATCH Hundreds of people were seen at the funeral of a horse in the Maradimath area of Belagavi, yesterday, in violation of current COVID19 restrictions in force in Karnataka pic.twitter.com/O3tdIUNaBN
— ANI (@ANI) May 24, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





