भारत

पत्नी के अवैध संबंध और तलाक की जिद से टूटा हौसला, पुलिसकर्मी ने तालाब में कूदकर दी जान

jantaserishta.com
29 April 2026 3:12 PM IST
पत्नी के अवैध संबंध और तलाक की जिद से टूटा हौसला, पुलिसकर्मी ने तालाब में कूदकर दी जान
x
जांच जारी.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक पुलिसकर्मी की मौत ने सभी को झकझोर दिया. यहां प्रतापनगर थाने में तैनात शीलरत्न बेलेकर ने अंबाझरी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि पत्नी के अफेयर, तलाक और संपत्ति को लेकर बेलेकर परेशान थे. फिलहाल इस केस की छानबीन की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय शीलरत्न बेलेकर प्रतापनगर पुलिस थाने में तैनात थे. आरोप है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. उनकी पत्नी का एक टीचर के साथ दो साल से अफेयर चल रहा था. जब शीलरत्न को इस बारे में पता चला, तो विवाद शुरू हो गया.
परिजनों के मुताबिक, शीलरत्न की पत्नी तलाक देने और प्रॉपर्टी अपने नाम करने का दबाव बना रही थी. मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी. लगातार तनाव से परेशान होकर शीलरत्न फरवरी में घर छोड़कर अपने भाई अजय बेलेकर के पास रहने लगे थे. 22 फरवरी को वह घर से निकले, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला.
परिवार ने प्रतापनगर थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. कई दिनों तक तलाश जारी रही. 24 अप्रैल को नागपुर के अंबाझरी तालाब से उनका शव बरामद हुआ. शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर चौंकाने वाली बातें सामने आईं. जांच में पता चला कि शीलरत्न अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान थे.
पुलिस ने शीलरत्न की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story