हद कर दी! सांसदों के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल, दो आरोपी पकड़ाए, पढ़े इनकी करतूत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रेन द्वारा यात्रा कर रहे यात्रियों की टिकट कंफर्म करने के लिए सांसदों के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल किया जा रहा था. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के नाम सैयद हुसैन और पंकज कुशवाहा है. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले कई दिनों से नॉर्दन रेलवे को सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा वीआईपी कोटे के तहत टिकट कंफर्म कराने का कार्य अनाधिकृत रूप से किया जा रहा है. जिसमें वर्तमान के और पूर्व के सांसदों के जाली लेटर पैड का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





