भारत
ब्रिटिश महिला कोलकाता एयरपोर्ट पर मिली कोविड से संक्रमित
jantaserishta.com
26 Dec 2022 5:07 PM IST

x
मचा हड़कंप.
कोलकाता (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया में रह रही एक ब्रिटिश नागरिक यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोविड-19 से संक्रमित मिली है। महिला किलबर्न मैरी कोलकाता से बोधगया जाने वाली थी। आरटी-पीसीआर परीक्षण में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे तुरंत उत्तरी कोलकाता के बेलगेट संक्रामक रोग अस्पताल में भेज दिया गया।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि वह बीएफ 7 सब-वैरिएंट से संक्रमित मिली है या नहीं, यह जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। महिला के नमूने को इस उद्देश्य के लिए कलकत्ता स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन भेजा गया है।
कुआलालंपुर से एयर एशिया की फ्लाइट के बाद सोमवार दोपहर 12.40 बजे कोलकाता में लैंड हुई, जहां रैंडम आरटी-पीसीआर टेस्ट में मैरी पॉजिटिव मिलीं। उस फ्लाइट में उनके साथ आने वाले 29 अन्य यात्रियों को भी जांच से गुजरना पड़ा। हालांकि, परीक्षणों में कोई अन्य यात्री सकारात्मक नहीं मिला है।
हालांकि इन सभी को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जा रहा है।
बता दें, 24 दिसंबर को राज्य के स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक के बाद, राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में किसी भी आपात स्थिति के लिए तत्काल एहतियाती कदम उठाने के लिए छह सूत्री एजेंडे पर प्रकाश डाला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





