
x
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर दो दिवसीय दौरे के लिए 8 अक्टूबर को भारत पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. भारत आए पीएम स्टार्मर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दोनों देशों के नेता भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) द्वारा प्रस्तुत अवसरों पर व्यवसायों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.बता दें, कीर स्टार्मर के लिए भारत का यह कोई साधारण यात्रा नहीं है. इस मुलाकात में व्यापार, निवेश, शिक्षा, रक्षा और तकनीक जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. इससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे. भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और उसके साथ व्यापार तेज होने वाला है.
Next Story





