भारत

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

jantaserishta.com
22 April 2022 11:08 AM IST
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
x

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सुबह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश पीएम की आगवानी की. इसके बाद विदेशी मेहमान जॉनसन सीधे राजघाट पहुंचे और वहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार और रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग पर बातचीत हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जॉनसन की बातचीत का मुख्य फोकस हिंद-प्रशांत की स्थिति पर होगा क्योंकि ब्रिटेन इस क्षेत्र में किसी भी तरह की जबरदस्ती का कड़ा विरोध करता है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story