भारत
भारत में फहराया ब्रिटेन का झंडा, अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां
jantaserishta.com
3 Oct 2023 3:02 PM IST

x
FIR दर्ज.
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से दूसरे देश का झंडा फहराने का मामला सामने आया है। जिसके बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। उधमसिंह नगर जिले के बरी गांव में ब्रिटेन का झंडा फहराने का मामला सामने आया है। खुफिया विभाग ने आरोपी के व्हाट्सएप और सोशल साइट पर विदेशी कनेक्शन और फंडिंग की जांच भी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि शनिवार को पुलभट्टा पुलिस को गांव बरी स्थित बरी फार्म के एक घर की छत पर ब्रिटेन का झंडा लगे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के खिलाफ 153 ए आईपीसी और 268 आईपीसी के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया था।
रविवार को जांच एजेंसियों ने पुलभट्टा पहुंचकर आरोपी के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट आदि की जांच की। जांच एजेंसियों ने आरोपी के विदेशी कनेक्शन और विदेशी फंडिग की जांच की। पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी से सभी बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





