भारत

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II नहीं रहीं, भारत में एक दिन के राजकीय शोक का फैसला

jantaserishta.com
9 Sept 2022 2:59 PM IST
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II नहीं रहीं, भारत में एक दिन के राजकीय शोक का फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत सरकार ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए जानकारी दी गई कि सरकार ने 11 सितंबर यानी रविवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) निधन हो गया था।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शोक के दिन पूरे भारत में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक कार्य नहीं होगा।
गौरतलब है कि ब्रिटेन की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। वह ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं। उन्होंने गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल महल में आखिरी सांस ली। वह 96 साल की थीं। महारानी ने 70 साल तक ब्रिटेन में शासन किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story