भारत

भारत की शानदार गेंदबाजी, 3 बॉल में मिले 3 विकेट, फिर भी क्यों नहीं हुई हैट्रिक?

jantaserishta.com
6 Nov 2021 7:02 AM IST
भारत की शानदार गेंदबाजी, 3 बॉल में मिले 3 विकेट, फिर भी क्यों नहीं हुई हैट्रिक?
x
पढ़े पूरी खबर

टी-20 वर्ल्डकप में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत-स्कॉटलैंड आमने-सामने थे. टीम इंडिया ने यहां शानदार बॉलिंग की और स्कॉटलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया. खास बात ये रही कि टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड के तीन बल्लेबाजों को तीन विकेट में ही आउट कर दिया. हालांकि, ये हैट्रिक नहीं कहलाई गई.

दरअसल, स्कॉटलैंड की पारी के 17वें ओवर में जब मोहम्मद शमी बॉलिंग करने आए तब वह बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. ओवर की पहली ही बॉल पर मोहम्मद शमी ने सी. मैकलिओड को बोल्ड कर दिया. इसके बाद दूसरी बॉल पर जब नए बल्लेबाज एस. शरीफ आए तो वो बॉल टच करके रन लेने भागने लगे, लेकिन ईशान किशन ने उन्हें आउट कर दिया.
इसके बाद ओवर की तीसरी बॉल पर मोहम्मद शमी ने एक और विकेट लिया. और ए. एवन्स को बोल्ड कर दिया. इसी के साथ टीम इंडिया को तीन बॉल पर तीन विकेट तो मिले, लेकिन ये हैट्रिक नहीं हुई. क्योंकि बीच में एक विकेट रनआउट था.
• 16.1 ओवर: कैलुम बोल्ड
• 16.2 ओवर: शरीफ रनआउट
• 16.3 ओवर: ए. एवन्स बोल्ड
बता दें कि टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार बॉलिंग का नज़ारा दिखाया. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2, रविचंद्रन अश्विन ने 1, मोहम्मद शमी ने 3 और रवींद्र जडेजा ने भी 3 विकेट लिए. टीम इंडिया के बॉलर्स का इस टी-20 वर्ल्डकप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story