
x
पढ़े पूरी खबर
जननायक जनता पार्टी ने बृज शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस बाबत जजपा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बृज शर्मा जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। साल 2019 में उन्होंने करनाल जिले के असंध से विधानसभा चुनाव लड़ा था। असंध हरियाणा की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट मानी जाती है।
नोटिफिकेशन के अनुसार लिखा गया कि जनननायक जनता पार्टी द्वारा बृज शर्मा पुत्र त्रिलोक चंद शर्मा निवासी मकान नंबर 641 सेक्टर 8, करनाल को जेजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। बृज शर्मा की यह नियुक्ति तत्ककाल प्रभाव से लागू भी हो गई है।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में जेजेपी की हरियाणा इकाई के प्रमुख निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी। पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली साढ़े पांच साल पुरानी जेजेपी ने पिछले महीने अपनी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़ लिया और घोषणा की कि वह 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में अपने उम्मीदवार उतारेगी। जननायक जनता पार्टी ने अब तक पांच संसदीय सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव 25 मई को होंगे।
Tagsबृज शर्माप्रदेश अध्यक्ष बृज शर्माबृज शर्मा न्यूज़JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे बृज शर्माBrij SharmaState President Brij SharmaBrij Sharma NewsBrij Sharma will be the new state president of JJP.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





