भारत
11 जून को पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे बृजभूषण शरण सिंह
jantaserishta.com
4 Jun 2023 2:18 PM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ (आईएएनएस)| भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अब 11 जून को अपने निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज के कटरा इलाके में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। रैली का आयोजन 2024 के चुनाव के लिए बीजेपी के महासंपर्क अभियान के तहत किया जा रहा है।
अयोध्या रैली रद्द करने के बाद सिंह अब अपने लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की रैली को संबोधित करेंगे। सिंह ने इससे पहले अयोध्या में अपनी 5 जून की 'जन चेतना महारैली' को स्थगित करने की घोषणा की थी, जिसमें एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुलिस जांच का हवाला दिया गया था।
उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश है। शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में बृजभूषण सिंह ने कहा, समाज में फैली बुराई को देखते हुए 5 जून को अयोध्या में संत सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया गया था। लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों का सम्मान करते हुए 'जन चेतना महारैली', 'अयोध्या चलो' कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं।
Tagsबृजभूषण शरण सिंहभाजपा सांसदभाजपाभारतीय कुश्ती महासंघBrij Bhushan Sharan SinghBJP MPBJPWrestling Federation of India
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





