भारत

नदी पर बना पुल टूटा, बारिश का कहर लगातार जारी

jantaserishta.com
13 July 2023 1:22 PM IST
नदी पर बना पुल टूटा, बारिश का कहर लगातार जारी
x
देखें वीडियो.
कोटद्वार: उत्तराखंड में भी बारिश का कहर लगातार जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण गुरुवार को कोटद्वार सिगड्डी को जोड़ने वाला मालन नदी पर बना पुल अचानक तेज बारिश के कारण टूटकर गिर गया।
पौड़ी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण मालन नदी पर बना पुल पानी के तेज बहाव के कारण बीच से टूट गया। पुल टूटने की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। कोटद्वार सिगड़ी लालढांग हरिद्वार जाने वाला रास्ता भी अवरुद्ध है। करोड़ों की लागत से बना पुल मालन नदी की भेंट चढ़ गया।
बेतहासा खनन को भी पुल टूटने के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स भी मौजूद है। पुल टूटन से 50 हजार लोग प्रभावित होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story