
भागलपुर: भागलपुर के सुल्तानगंज में लगभग 1,710 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा एक पुल मामूली आंधी-तूफान का भी सामना नहीं कर पाया और धराशायी हो गया। अगवानी पुल शुक्रवार को धराशायी हो गया। इस हादसे के कारण जानमाल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान जरूर हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो पुल का ढांचा गिरने के दौरान कई लोगों की जान बच गई। घटना पर सुल्तानगंज के विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल का कहना है की मुख्यमंत्री को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





