Top News

दुल्हन की छिनी खुशियां: टूट गए सपने, दूल्हा अचानक हुआ लापता

19 Jan 2024 7:13 AM GMT
दुल्हन की छिनी खुशियां: टूट गए सपने, दूल्हा अचानक हुआ लापता
x

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में शादी-बारात का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दूल्हा बारातियों के साथ दुल्हन को लेने के लिए निकला था। बारात पहुंचने के बाद लड़की वालों ने बारात की जमकर आवभगत की। इसके बाद शादी की अन्य रस्मे शुरू हुईं। जयमाल का कार्यक्रम शुरू ही होने वाला था …

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में शादी-बारात का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दूल्हा बारातियों के साथ दुल्हन को लेने के लिए निकला था। बारात पहुंचने के बाद लड़की वालों ने बारात की जमकर आवभगत की। इसके बाद शादी की अन्य रस्मे शुरू हुईं। जयमाल का कार्यक्रम शुरू ही होने वाला था कि अचानक हड़कंप मच गया। जानकारी करने पर पता चला कि दूल्हा ही गायब हो गया। दूल्हे तलाश में लोग इधर-उधर निकले लेकिन दूल्हे का कहीं कुछ पता नहीं चला। गांव किनारे एक पेड़ पर दूल्हे का कोट मिला है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। दूल्हे के गायब होने से शादी टूट गई। हालांकि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समौझाता कर लिया है। दुल्हन के जो शादी अरमान थे वह सब धरे के धरे रह गए।

थाना क्षेत्र के भदोहिया मजरे हासिमपुर भेदपुर निवासी एक व्यक्ति के बेटी की शादी सदर सदर कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा निवासी रामलाल के पुत्र अजय के साथ तय थी। बुधवार को शादी की दिन मुकर्रर था। बारात देर शाम आई। शादी की रश्में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार चल रहीं थीं। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। जयमाल के बाद दूल्हा अजय स्टेज से उतर जनवासे में चला गया, और फिर वहीं से लापता हो गया। आगे की रस्म के लिए जब दूल्हे का बुलावा हुआ तो उसके गायब होने की जानकारी लड़की पक्ष हुई। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए गई थी। पता चला है कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समौझाता कर लिया है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शादी से दूल्हे के लापता होते ही ग्रामीणों को एक साल पूर्व का शिवम हत्याकांड याद आ गया। ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाए थीं। बता दें कि ऐसे ही गांव से सात दिसंबर 2022 को एक शादी समारोह से शिवम लापता हुआ था। जिसका दस दिन बाद तालाब में बोरे में हत्यायुक्त शव मिला था। हालांकि परिजन दूल्हे को निजी कारणों से शादी से लापता होने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि दूल्हा शाम से ही नशे में था। जयमाला के पहले वह जनवासे से पैदल दुल्हन के दरवाजे पहुंच गया था। दुल्हन से मिलने की जिद पर अड़ा था जिस पर दुल्हन से मना कर दिया था। समझाबुझाकर लोगों ने दूल्हे को वापस कर दिया था।

    Next Story