भारत
शादी समारोह में हुए झगड़े में चली गोली, दुल्हन के भाई की मौत
jantaserishta.com
10 May 2023 11:23 AM IST

x
DEMO PIC
शादी समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके के हैबतपुर गांव में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग हुई और बाद में किसी बात को लेकर हुए झगड़े में चली गोली से दुल्हन के नाबालिग भाई की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराना हैबतपुर गांव में शादी समारोह में हुए झगड़े में हुई फायरिंग के दौरान गोली लगने से किशोर तविस यादव (16 वर्ष) की मौत हो गई। घटना युवती की शादी होने के बाद सुबह पांच बजे विदाई के दौरान हुई।
जांच पड़ताल में पता चला है कि बीती रात तविस यादव की बहन शीतल की शादी पुराना हैबतपुर डीएफ पैलेस मैरेज होम में थी। उसी दौरान किशोर के मामा छोटे लाल से धर्मेंद्र निवासी पृथला का झगड़ा हो गया था। तविस ने बीच-बचाव किया तभी कुछ देर बाद घर जाने पर धर्मेन्द्र द्वारा जमकर हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान तविस यादव को गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस का दावा है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया जाएगा।
Tagsग्रेटर नोएडाबिसरख थानाफायरिंग हत्याहैबतपुर गांवGreater NoidaBisrakh Police StationFiring MurderHaibatpur Village
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





