
x
सांकेतिक तस्वीर
युवती के पिता ने थाने में सूचना दी है।
लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में नीमगांव थाना क्षेत्र में शादी के दिन दुल्हन ने ऐसा कांड किया कि परिवारवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शाम को बारात आनी थी और युवती लापता हो गई। दुल्हन अपने रिश्तेदार युवक के साथ चली गई। परिजनों का कहना है कि वह शादी के जेवर और नगदी भी ले गई है। मामला पुलिस तक पहुंचा है। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव में युवती की बारात सीतापुर जिले से गुरुवार को आनी थी। घर के लोग दिन में तिलक लेकर शाम को गए थे। लड़की के पिता ने तिलक में नकदी व बाइक भी दी। सुबह बारात आनी थी। तिलक का कार्यक्रम निपटा कर जब घर आए तो बेटी घर से गायब थी।
उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पता चला कि घर में ही मौजूद एक रिश्तेदार युवक भी गायब है। परिजनों का कहना है कि युवक बेटी को अपने साथ ले गया। जाते-जाते युवती अपने साथ तमाम जेवर भी लेकर चली गई। यह खबर गांव व रिश्तेदारी में भी फैल गयी थी। घर में सब तैयारी चल रही थी। हलवाई खाना बना रहे थे। स्वागत गीत गाए जा रहे थे। इस बीच युवती के प्रेमी के साथ जाने के बाद सब सन्नाटा पसर गया। युवती के पिता ने थाने में सूचना दी है।
शादी के दिन बिगड़ी दुल्हन की तबीयत, लौटी बारात
थाना नीमगांव क्षेत्र में शादी के दिन अचानाक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। घरवाले बारातियों का सत्कार छोड़कर दुल्हन को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। बारात को बिना दुल्हन विदा कराए ही वापस लौटना पड़ गया। बुधवार को नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव में मितौली इलाके से बारात पहुंची थी। बारातियों का स्वागत हुआ। नाश्ता दिया गया। द्वाराचार की तैयारी चल रही थी। पर इस बीच अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजन बेहजम सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि युवती ने प्रेम प्रसंग में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों अपने ही गांव के एक लड़के पर नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। थाना प्रभारी श्रृद्धा सिंह ने बताया कि मामला आपस का था, इसीलिए आपस मे समझौता कर रहे है। अभी तक कोई तहरीर नही दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





