भारत

शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, प्रेमी ने मार दी गोली

jantaserishta.com
22 May 2023 11:19 AM IST
शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, प्रेमी ने मार दी गोली
x
देखें वीडियो.
मुंगेर (आईएएनएस)| बिहार के मुंगेर जिले में प्रेम सम्बन्ध में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां प्रेमिका की अन्यत्र शादी होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जाता है। इधर, गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कस्तूरबा वाटर चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार देर शाम एक युवती अपनी शादी से पहले तैयार होने आई थी। उस दौरान वहां पर एक पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार पहुंच गया। अचानक उसने लड़की को गोली मार दी।
इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि आरोपी पुलिस का जवान है और लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था। लड़की की अन्यत्र शादी तय होने से वह नाराज था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने अपनी कनपटी पर भी पिस्तौल रखी, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गई। इसके बाद पार्लर के कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह वहां से भाग गया।
इधर, पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राजेश कुमार ने बताया कि अमन बिहार पुलिस का जवान है और फिलहाल पटना में नियुक्त है। उन्होंने कहा कि अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह महेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story