
x
असलियत सामने आते ही दर्ज हुआ मुकदमा
Rampur रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी और पहचान छिपाकर विवाह करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने फर्जी पहचान और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे एक युवक से शादी की तथा इस पूरी प्रक्रिया में एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पुनीत कुमार, निवासी मढ़ैया नादरबाग, की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायत के अनुसार, उसकी शादी नहीं हो रही थी, जिसके बाद उसके मौसा के माध्यम से दो बिचौलियों ने उसकी मुलाकात खुद को हरिद्वार निवासी ‘रिया गुप्ता’ बताने वाली युवती से कराई।
आरोप है कि बिचौलियों ने शादी कराने के नाम पर पुनीत से एक लाख रुपये नकद लिए और 11 जून को हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह करा दिया। शादी के कुछ दिनों बाद ही युवती का व्यवहार संदिग्ध लगने लगा और वह परिवार के साथ विवाद करने लगी। पीड़ित के अनुसार, 13 जून को जब महिला घर छोड़कर जाने लगी और उसे रोका गया, तब उसने अपनी असली पहचान बताई। उसने स्वीकार किया कि उसका नाम ‘रिया गुप्ता’ नहीं बल्कि यासमीन है। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह पहले से विवाहित है, उसके पति का नाम माहिर अली है और उसके चार बच्चे भी हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला और उसके साथियों ने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर युवक को धोखे में रखा। पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल बिचौलियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Tagsरामपुर लुटेरी दुल्हनयासमीन गिरफ्तारफर्जी पहचान शादीशादी में ठगीरामपुर पुलिसरिया गुप्ता मामलाफर्जी आधार कार्डधोखाधड़ी केसउत्तर प्रदेश समाचारविवाह ठगीबिचौलिया गिरोहसिविल लाइंस थानाएक लाख की ठगीरामपुर क्राइम न्यूजपुलिस कार्रवाईRampur robber brideYasmin arrestedfake identity marriagefraud in marriageRampur policeRiya Gupta casefake Aadhar cardfraud caseUttar Pradesh newsmarriage fraudmiddleman gangCivil Lines police stationfraud of one lakhRampur crime newspolice action
Next Story





