भारत
शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों को खाने में दिया जहर, गिरफ्तार
jantaserishta.com
11 Oct 2026 3:24 PM IST

x
सनसनीखेज घटना.
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन अपने पति और परिवार के तीन सदस्यों को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने भागने की कोशिश कर रही दुल्हन समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
यह मामला जलगांव जिले के परोला तालुका के वेल्हाने गांव का है। बताया गया कि 7 अक्टूबर को 32 साल के एक आदमी की शादी हुई थी। 9 अक्टूबर को दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों के खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी। इसके बाद दुल्हन एक अन्य महिला के साथ घर से कुछ गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार हो गई।
परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। परिवार में बुजुर्ग जोड़े की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे इलाज के लिए धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने और उन पर चार्ज लगाने की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के सामने रोड जाम कर दिया। गांववालों के विरोध के बाद पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रही दोनों महिलाओं को धुले जिले के निमगुल गांव के पास से हिरासत में ले लिया।
आरोपी दुल्हन और अन्य महिला की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि दुल्हन झारखंड की रहने वाली है। उसका साथ देने वाली महिला भी झारखंड की निवासी हैं। इन महिलाओं के नाम सुमन सुभाष साहनी और आरती सूर्याक्ष पटेल हैं। बताया गया कि जलगांव के परोला क्षेत्र का रहने वाला युवक दूसरे राज्य की लड़की को 2.5 लाख रुपए में शादी करके लाया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





