भारत

मंच पर गिरी दुल्हन, हुई मौत, हैरान रह गए लोग

jantaserishta.com
4 Dec 2022 10:00 AM IST
मंच पर गिरी दुल्हन, हुई मौत, हैरान रह गए लोग
x
देखें वीडियो।
लखनऊ (आईएएनएस)| एक चौंकाने वाली घटना में 20 साल की उम्र की एक दुल्हन मंच पर जयमाल समारोह के दौरान गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार को लखनऊ के बाहरी इलाके मलिहाबाद के भदवाना गांव में हुई। मलिहाबाद स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सुभाष चंद्र सरोज ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से घटना के बारे में पता चला और बाद में एक टीम को जांच के लिए गांव भेजा गया।
एसएचओ ने कहा, भदवाना गांव के राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी विवेक से हो रही थी। दुल्हन द्वारा दूल्हे को वरमाला पहनाने के कुछ ही सेकंड बाद वह मंच पर गिर गई। इससे मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई।
शिवांगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story