भारत
दुल्हन ने तोड़ दी शादी, दहेज लोभी निकला दूल्हा, जमकर मारपीट
jantaserishta.com
26 April 2024 4:57 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शादी-समारोह में कुछ ऐसा हो गया कि किसी बाराती ने सोचा नहीं होगा। बारातियों के साथ बारात लेकर पहुंचा दूल्हा जब लड़की के दरवाजे पर पहुंचा तो वधू पक्ष ने बारातियों की जमकर खातिरदारी शुरू कर दी। शादी में बज रहे डीजे पर डांस भी शुरू हो गया। बाराती और जनाती मिलकर नाचने लगे। इस दौरान शादी की रस्मे शुरू हुईं। दूल्हा नशे में था। द्वारचार से पहले दूल्हे ने कुछ ऐसा कह दिया कि जिसे सुनने के बाद लड़की पक्ष के होश उड़ गए। जब इसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने भी शादी करने से इनकार कर दिया। फिर क्या था दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। दूल्हा तो मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका पिता और फूफा बुरी तरह से फंस गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
अरविंद जाटव पुत्र धन सिंह निवासी डाहिनी ने अपनी बेटी अंजली की शादी भोडेला थाना रजावली निवासी मयंक पुत्र साहब सिंह के साथ तय किया था। 20 अप्रैल को वह लग्न, टीका चढ़ा कर आए थे। 24 की शाम बारात आई थी। घुड़चढ़ी और द्वाराचार की रस्म हुई। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दूल्हे पक्ष के लोग आपस में ही मारपीट करने लगे। झगड़े को किसी तरह से शांत किया, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन झगड़े के दौरान फरार हो गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बस स्टैंड के पास से दूल्हे के पिता और फूफा को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
दूल्हन पक्ष का आरोप है कि होने वाला दूल्हा शराब पिए हुए था। ससुराल के लोग दहेज में एक कार और 5 लाख रुपये की अचानक मांग कर दी। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जिसके साथ उसे जीवन बिताना है शराब पीने का आदि है और दहेज लोभी है। ऐसे में वह शादी नहीं कर सकती। गुरुवार सुबह दोनों पक्ष में समझौते के प्रयास किए गए। बाद में दोनों पक्ष में हुए शादी के खर्चे को देने पर सहमति बन गई।
Tagsफिरोजाबादफिरोजाबाद न्यूज़फिरोजाबाद पुलिसबारातीदूल्हादुल्हनFirozabadFirozabad NewsFirozabad PoliceBaraatiGroomBride
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





